विद्यार्थियों ने जोहार रागी प्रसंस्करण इकाई का किया शैक्षणिक भ्रमण

झारखंड
Spread the love

  • मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के प्रथम एवं तृतीय सत्र के विद्यार्थी शामिल

गुमला। मात्स्यिकी विज्ञान महाविद्यालय के प्रथम एवं तृतीय सत्र के विद्यार्थियों ने पालकोट स्थित जोहार रागी प्रसंस्करण इकाई का शैक्षणिक भ्रमण 4 जून को किया। यह भ्रमण “उद्यमिता विकास एवं व्यवसाय प्रबंधन” पाठ्यक्रम के प्रायोगिक भाग के अंतर्गत आयोजित किया गया।

इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि-आधारित उद्योगों के कार्य-संचालन, प्रबंधन, उत्पादन प्रक्रियाओं तथा उद्यमिता के व्यावहारिक पहलुओं का प्रत्यक्ष ज्ञान प्रदान करना था। इस शैक्षणिक भ्रमण में 49 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें प्रथम सत्र के 23 तथा तृतीय सत्र के 26 विद्यार्थी शामिल थे।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने रागी के प्रसंस्करण की विभिन्न प्रक्रियाओं, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, विपणन और उद्योग प्रबंधन संबंधी गतिविधियों का अवलोकन किया। साथ ही उन्हें कृषि-आधारित उद्यमों की स्थापना, संचालन एवं विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी प्राप्त हुईं।

विद्यार्थियों ने रागी से निर्मित विभिन्न मूल्यवर्धित उत्पादों, जैसे रागी लड्डू, मिक्सचर, भुजिया, निमकी, कूकीज, चिप्स एवं ठेकुआ आदि के निर्माण एवं विपणन के बारे में जानकारी प्राप्त की। अवलोकन के दौरान यह पाया गया कि रागी लड्डू एवं रागी कूकीज उपभोक्ताओं के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय उत्पाद हैं।

इकाई के प्रबंधन से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस व्यवसाय की प्रमुख चुनौतियाँ बाजार संपर्क (मार्केट लिंकेज) की कमी और मौसमी मांग पर निर्भरता हैं, जो उत्पादों के व्यापक विपणन एवं व्यवसाय विस्तार में बाधा उत्पन्न करती हैं।

यह शैक्षणिक भ्रमण महाविद्यालय के सह-अधिष्ठाता डॉ. ए.के. शर्मा की अनुमति से सहायक प्राध्यापिका डॉ. श्वेता कुमारी द्वारा संजय नाथ पाठक के सहयोग से आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ. ओम प्रवेश कुमार रवि भी उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *