- प्रतियोगिता में 13 टीमों के 57 प्रतिभागियों ने भाग लिया
रांची। सेल सुरक्षा संगठन (SSO), रांची ने 3 जून 2026 को आईईएच, सेल सैटेलाइट कॉलोनी में एकीकृत सेफ़्टी सर्कल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया। सेफ़्टी सर्कल नई सोच को सामने लाने, कर्मचारियों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और कार्यस्थल सुरक्षा में निरंतर सुधार को बढ़ावा देने के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में पहचाना गया है। इससे सेल के शून्य क्षति संस्कृति के लक्ष्य की प्राप्ति में योगदान मिलता है।
इस प्रतियोगिता में सेल के विभिन्न संयंत्रों/ इकाइयों से 13 टीमों के 57 प्रतिभागियों ने भाग लिया। टीमों ने निर्णायक मंडल के समक्ष कार्यस्थलों पर खतरों को कम करने के लिए की गई विभिन्न सुरक्षा पहलों और परियोजनाओं पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं।
प्रस्तुतियों का मूल्यांकन एसएसओ के पूर्व महा-प्रबंधक (सुरक्षा) संजय अग्रवाल और एमटीआई के महाप्रबंधक (प्रभारी) अतनु मुखर्जी ने किया। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों की गुणवत्ता और संगठन भर में सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में प्रतिभागी टीमों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।
पुरस्कार वितरण समारोह में कार्यपालक निदेशक (एसएसओ) के. रामाकृष्णा उपस्थित थे। उन्होंने सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने में कर्मचारियों की भागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन एसएसओ के एजीएम (सुरक्षा) अभिषेक कुमार ने किया. कार्यक्रम का समापन सेल गान के साथ हुआ|
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

