ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष शिविर 20 अगस्‍त से, ये कागज जरूरी

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। जिला परिवहन कार्यालय प्रत्येक प्रखंड में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष कैंप का आयोजन कर रहा है। इसी क्रम में भंडरा प्रखंड क्षेत्र में पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 अगस्त को आकाशी, भंडरा एवं उदरंगी पंचायत के लिए भंडरा पंचायत भवन में, 24 अगस्त को मीठा, बड़गाई एवं जमगाई पंचायत के लिए जमगाई पंचायत भवन में और 27 अगस्त 2026 को भौंरो, मसमानो एवं उदरंगी गडरोपा पंचायत के लिए भौंरो पंचायत भवन में विशेष कैंप लगाया जाएगा।

शिविर का आयोजन प्रत्येक निर्धारित तिथि को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जाएगा। आवेदकों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, आयु प्रमाण पत्र एवं मेडिकल ब्लड ग्रुप आदि आवश्यक दस्तावेज साथ लाना होगा।

जिला परिवहन कार्यालय के अनुसार लर्निंग लाइसेंस एवं ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के लिए आवेदक नजदीकी प्रज्ञा केंद्र/सीएससी से संपर्क कर सकते हैं।

शिविर में लर्निंग लाइसेंस के लिए दो-पहिया वाहन के लिए ₹250 शुल्क निर्धारित है। इसके अतिरिक्त लर्निंग लाइसेंस की प्रिंटिंग फीस ₹25.65 प्रति लाइसेंस देय होगी।

इसी प्रकार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए दो-पहिया वाहन हेतु ₹250 शुल्क निर्धारित है। ड्राइविंग लाइसेंस की प्रिंटिंग फीस ₹62.65 प्रति लाइसेंस देय होगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *