

रांची। झारखंड सरकार ने JSSC-CGL को भी रद्द करने का निर्णय लिया है। साल, 2014 से जितनी भी छोटी बड़ी गलतियां हुई हैं, सभी की जांच होगी। यह निर्णय आज कैबिनेट ने लिया है। उक्त जानकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि TDPL के द्वारा प्रकाशित रिजल्ट, TDPL की सभी गतिविधियां रद्द की जाती हैं। सरकार के इस निर्णय से प्रदर्शनकारी छात्र जश्न मनाते नजर आए। हालांकि उन्होंने आंदोलन जारी करने का निर्णय लिया है।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार रिफॉर्म में पारदर्शिता के साथ काम करेगी। परीक्षा कैसे होनी चाहिए इसका पहले से ही SOP बना हुआ है। अगर SOP का पालन होता तो ये गड़बड़ियां नहीं होती। उस रिफॉर्म में कुछ और बेहतर चीजें जोड़ी जाएंगी। रिफॉर्म के लिए IAS अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाने का निर्णय लिया है।
परीक्षा रद्द करने की मांग मानने के बाद छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि अभी CBI जांच की मांग नहीं मानी गई है। जब तक CBI जांच की मांग नहीं मानते हैं, हम लोग आंदोलन करते रहेंगे। हम लोग एक बड़ी लड़ाई जीते हैं। मगर इसमें अभी और भी कुछ बाकी है।

छात्रों ने कहा कि हम मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद करना चाहते हैं, जिन्होंने 24 दिन बाद हमारी मांग सुनी। हालांकि, भी अभी भी सवाल है कि जब तक CBI जांच नहीं होगी, हम लोग अनशन करते रहेंगे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



