बीसीसीएल में नौकरी पाने के लिए बेटे ने कराई पिता की हत्‍या, तीन गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

  • बरोरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले शव मामले का पुलिस ने किया खुलासा

धनबाद। जिले के बरोरा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे मिले अज्ञात शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि बीसीसीएल में पिता की जगह नौकरी हासिल करने के लिए बेटे ने ही पिता की हत्या की साजिश रची थी।

इस मामले में गुरुवार को ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने जानकारी दी। बताया कि 20 जून, 2026 की सुबह करीब 4:45 बजे चौकीदार के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी कि चिटाही से बरोरा जाने वाली पीसीसी सड़क पर झाड़ी के पास एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर बरोरा थाना कांड संख्या 31/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले के त्वरित उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ने जांच के दौरान मृतक की पहचान तुलेश्वर नोनिया के रूप में की गई। हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे विजय नोनिया ने अपने ही पिता की हत्या के लिए अखिलेश मल्लाह और अमित सिंह को 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून लगा पत्थर, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, खून लगे कपड़े, जूते-चप्पल, गमछा और मोबाइल फोन बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में अखिलेश मल्लाह, अमित कुमार सिंह और मृतक का बेटा विजय नोनिया शामिल हैं। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *