श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से निकली श्याम निशान शोभा यात्रा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • रास्ते भर सभी भक्त नाचते झूमते रहे

रांची। श्री श्याम निशान शोभा यात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा अर्चना के साथ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शनिवार को निकाली गई। इसमें 401 निशान धारक महिलाओं एवं पुरुषों ने श्री गणेश जी, प्रभु श्री श्याम एवं हनुमान जी का निशान धारण किया।

शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रंग-बिरंगे फूलों से सुसज्जित रथ पर विराजमान प्रभु श्री श्याम की अनुपम झांकी थी। प्रभु श्री श्याम के प्रिय श्री श्याम के 5 लाडले, झारखंड लोक प्रसिद्ध 31 सदस्यों की ढाक पार्टी प्रभु श्री श्याम की विशाल निशान शोभा यात्रा में शामिल हुए।

अध्यक्ष श्रवण जालान ने बताया कि पारंपरिक वेशभूषा में निशान धारक रांची शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए महोत्सव स्थल श्री श्याम हवेली, दुर्गा बाड़ी तक पहुंचे।

इस शोभायात्रा में श्री श्याम परिवार के भजन प्रवाहक मंटू जालान, महेश सैन, पवन शर्मा, मदन सोनी, जयदीप राज, विष्णु शर्मा, श्याम बावरी सभी ने भजनों की गंगा प्रवाहित की। रास्ते भर सभी भक्त नाचते झूमते रहे।

रांची महानगर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्था माहेश्वरी सभा, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, मारवाड़ी सहायक समिति, श्री श्याम संघ, आदि सभी संस्थाओं ने इस विशाल निशान शोभायात्रा का स्वागत किया। कई सेवा शिविर लगाए।

यात्रा के संचालन में  पवन जालान, अशोक धानुका, राहुल अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, कमल जालान, पवन लोहिया, प्रकाश दालानिया, विमल झुनझुनवाला, गोपाल चांगल, मोनू शर्मा, रवि साबू सहित अन्‍य ने सहयोग किया। यह जानकारी प्रचार संयोजक अमित चौधरी ने दी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK