सेल एमटीआई में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान आयोजित

झारखंड
Spread the love

रांची। सेल के एमटीआई में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यपालक निदेशक (एमटीआई एवं एसएसओ) संजय धर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता के महत्व और स्वच्छ एवं स्वस्थ कार्यस्थल बनाए रखने के प्रति जागरूक किया।

श्री धर ने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित नहीं रखते हुए इसे दैनिक कार्य-संस्कृति का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। इसके बाद अधिकारियों एवं कर्मियों ने एमटीआई परिसर एवं उसके आसपास श्यामली कॉलोनी में श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया और स्वच्छ एवं सुंदर परिसर बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के समापन पर एमटीआई के मुख्य महाप्रबंधक श्रीमंत मल्लिक ने स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार रखें। कहा कि स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी अपने कार्यस्थल एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान दें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *