बालू के देवी मंदिर में भव्य कलश यात्रा के साथ शारदीय नवरात्र का आगाज

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा हुए शामिल

सुजीत कुमार केशरी

पिठोरिया। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, देवी मंदिर बालू (पिठोरिया) के तत्वावधान में कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने शामिल हुए। श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।

कलश यात्रा में भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं, ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने माथे पर कलश उठाकर मां दुर्गा की आराधना की और क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से हरिनाथ साहू, सत्येंद्र कुमार दुबे, बबुआ मुंडा और प्रमोद गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। आयोजन समिति के संस्थापक किशुन राम और अध्यक्ष संदीप कुमार (बंटी) ने इसका नेतृत्व किया।

कलश यात्रा को भव्य रूप देने में बबलू राम, सुरेश राम, शंभू शंकर सिंह, विनोद राम, अमित महतो, रामकुमार राम, प्रकाश ठाकुर, अरविंद कुमार राम, रणधीर सिंह, अशोक राम, उमेश राम, संजय यादव, नरेश यादव, सुखदेव गोप, संजय राम, मनोज यादव, गोपाल महतो, रोहित महतो, अमित यादव, अरुण गोप, सुभाष सिंह, अमरदीप रंजन, राहुल यादव, रूपेश यादव और सुनील यादव सहित समिति के अन्य सदस्यों एवं समस्त ग्रामीण जनता का अहम योगदान रहा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *