रांची। सोमवार को अत्यंत दुखद सूचना आई। वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण प्रियदर्शी का राजधानी रांची के कोकर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया।
भाजपा के सक्रिय सदस्य रतन लाल अग्रवाल ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। साथ ही बताया है कि, उन्होंने ऐसे अपने प्रिय दोस्त को खो दिया, जो उनके साथ स्टेंसिल से भारतीय जनता पार्टी का झंडा छापता था।
उन्होंने इसे अपनी और पार्टी की व्यक्तिगत क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। साथ ही इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही।
बता दें कि, प्रवीण लंबे समय तक रांची से प्रकाशित दैनिक जागरण से जुड़े रहे। प्रवीण लीवर की बीमारी से पीड़ित थे। वह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा के भाई थे।
उनका अंतिम संस्कार कल मंगलवार को होगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


