एसडीएम ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी की शिकायत के लिए जारी किया नंबर

झारखंड
Spread the love

  • व्हाट्सएप नंबर 74797 93189पर मैसेज, फोटो या वीडियो भेज करें शिकायत

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। सदर एसडीएम संजय कुमार ने एलपीजी गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई एवं त्वरित निवारण के लिए एक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हालांकि इस नंबर पर कॉल नहीं करने का अनुरोध किया।

गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के आम नागरिक अब गैस की कालाबाजारी, ओवरचार्जिंग या अन्य अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतें सीधे व्हाट्सएप नंबर 7479793189 पर दर्ज करा सकते हैं। हालांकि इस नंबर पर कॉल नहीं करने का अनुरोध किया। कहा कि लोग सिर्फ इसमें अपना शिकायती संदेश, साक्ष्य संबंधी फोटो या वीडियो ही भेजें।

एसडीएम ने बताया कि नागरिकों से इस नंबर पर प्राप्त शिकायतों से संबंधित फोटो, वीडियो, ऑडियो या लिखित संदेश के माध्यम से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर संबंधित मामलों की जांच कर आवश्यक छापेमारी एवं अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम ने आम जनता से अनुरोध किया है कि इस नंबर को अपने मोबाइल में सुरक्षित कर लें। एलपीजी गैस से जुड़ी हुई किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या ओवरचार्जिंग की जानकारी साझा करने में सहयोग करें। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह हेल्पलाइन केवल सदर अनुमंडल क्षेत्र के नागरिकों के लिए है।

एसडीएम ने यह भी अपील की है कि नागरिक झूठी या भ्रामक शिकायतें नहीं करें। सभी शिकायतों की जांच की जाएगी। रसोई गैस कालाबाजारी के दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *