ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर चार थाना क्षेत्रों में हुई शांति समिति की बैठक

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जिले में आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को भवनाथपुर, विशुनपुरा, धुरकी एवं मझिआंव थाना परिसरों में शांति समिति की बैठक हुई।

भवनाथपुर थाना में अंचल अधिकारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी रजनी रंजन की उपस्थिति में बैठक हुई। लोगों से शांति एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

विशुनपुरा थाना में अंचल अधिकारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी राहुल सिंह की मौजूदगी में बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

धुरकी थाना परिसर में नगर उंटारी अंचल के पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार आजाद के नेतृत्व में अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी जनार्दन राउत की उपस्थिति में बैठक हुई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने पर चर्चा की गई।

मझिआंव थाना में पुलिस निरीक्षक ब्रिज कुमार के नेतृत्व में अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया कि जुलूस, पूजा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान निर्धारित मार्ग एवं समय का पालन किया जाए।

साथ ही, डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग में निर्धारित मानकों का अनुपालन करने को कहा गया। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती एवं गश्ती बढ़ाने की भी जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचें।

यदि कोई संदिग्ध गतिविधि या समस्या उत्पन्न होती है, तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK