पिठोरिया। झारखंड के रांची जिले के कांके प्रखंड के पिरुटोला इचापीड़ी की रहने वाली सारा अल्तमश का चयन नेशनल स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की अंडर-17 गर्ल्स झारखंड राज्य क्रिकेट टीम में हुआ है। मैच 29 अप्रैल से 3 मई 2026 तक हरियाणा के रोहतक में खेले जा रहे हैं।
सारा बरियातू रोड स्थित रांची स्पोर्ट्स एकेडमी से अनीसुर रहमान (एनआईएस डिप्लोमा और लेवल-1 एनसीए कोच) के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। सारा के प्रशिक्षक ने बताया कि वह मध्यम गति की गेंदबाज हैं। गुरुवार को पहला मैच गुजरात के खिलाफ खेला गया, जिसमें सारा अल्तमश ने 2 विकेट भी लिए। उसके चयन से क्लब ही नहीं क्षेत्र का भी मान बढ़ा है।
सारा के पिता मुस्ताक अहमद मेडिकल लाइन से है। वह अपनी क्लिनिक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र मे लोगों को स्वास्थ्य सेवा दे रहे हैं। माता तरन्नुम निशा गृहणी है। सारा के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी को बचपन से क्रिकेट खेलने का जुनून था। इसलिए सारा पढ़ाई के साथ क्रिकेट का ले रही है।
वह इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कांके की 10वीं कक्षा की छात्रा है। एक बेटी को क्रिकेट जैसे खेल मे अपनी पहचान और उपलब्धि हासिल करने पर पूरे परिवार सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिवार की इच्छा है कि एक दिन उनकी बेटी देश के लिए खेले और ट्राफी भी लाए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

