पिठोरिया। सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर पिठौरिया निवासी संजीत कुमार महतो को आजसू पार्टी का कांके प्रखंड संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
संजीत कुमार महतो लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनकी कार्यशैली और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में कांके प्रखंड में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
संजीत कुमार महतो ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य करेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

