आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। संदीप कुमार मीना ने 18 अप्रैल को लोहरदगा जिले के 43वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। वे 2019 बैच के अधिकारी हैं। इस मौके पर निवर्तमान उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद ने नवनियुक्त उपायुक्त को पदभार सौंपा।
इस मौके पर उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कहा कि लोहरदगा में उपायुक्त के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। उपायुक्त के रूप में मेरी प्राथमिकता यही रहेगी कि सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाऊं। जो शिकायतें प्राप्त होंगीं, उनके निवारण के लिए ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम के तहत कार्य किया जाएगा।
निवर्तमान उपायुक्त डॉ ताराचंद ने सभी जिला वासियों, पदाधिकारियों व कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया और इसी तरह कार्य करने की अपील की।
आज इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

