

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट ने कोकर स्थित निरामया हॉल में सावन महोत्सव का आयोजन 13 अगस्त को किया। इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें लायंस क्लब ऑफ ईस्ट की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
महिलाओं ने गीत, संगीत, नृत्य के माध्यम से सदस्यों को मंत्र मुग्ध कर दिया। महोत्सव में सावन क्वीन का खिताब रेखा सिंघानिया ने जीता। उप विजेता अनिता झा बनी।

इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के अध्यक्ष नरेश कुमार, सचिव विजया केडिया, कोषाध्यक्ष नीरज कांत शाहा के अलावा रांची नगर निगम के पूर्व उप महापौर संजीव विजयवर्गीय, पूर्व अध्यक्ष रतन लाल अग्रवाल, दिवाकर राजगढ़िया, भारतेंदु झा, राजीव रंजन, मनोज अग्रवाल, सुनील, सुरेश, राकेश, राजू चक्रवर्ती, रवि आनंद समेत अन्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सुषमा, मीणा, विनीता, स्वेता, डॉली, सायरी, रेणु, सरोज, स्वाति, रंजना रंजन ने अपना योगदान दिया। यह जानकारी क्लब के पीआरओ आशुतोष द्विवेदी ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।



