सावन माह में रुद्राभिषेक और भजन जैमिंग संध्या का आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • भक्ति और संगीत के महासंगम में देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

रांची। सावन माह की पावन बेला में डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में रविवार को आस्था, अध्यात्म और संगीत का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने रुद्राभिषेक और भजन जैमिंग संध्या का आयोजन किया।

इस आयोजन में 31 दंपतियों ने महाराष्ट्र के नासिक से आए विद्वान वैदिक आचार्यों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। जैसे ही सभी दंपतियों ने एक साथ “ॐ नमः शिवाय” के मंत्रों के साथ जलाभिषेक किया, पूरा सभागार शिवमय हो उठा।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजित महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु एक साथ भगवान शिव की आराधना में लीन दिखाई दिए। आरती की दिव्य छटा और दीपों की रोशनी ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक आभा से आलोकित कर दिया।

संध्या 7 बजे भजन जैमिंग संध्या का आगाज़ हुआ। केशवम् डिवोशनल रॉक बैंड की मधुर प्रस्तुतियों, शिव स्तुति और भक्तिमय भजनों ने ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे। आधुनिक संगीत और पारंपरिक भजनों के इस अद्भुत संगम ने युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं था, बल्कि सनातन संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक एकता को सशक्त बनाने का एक प्रयास था। शाखा सचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि भजन जैमिंग संध्या को आपार उत्साह और समर्थन मिला।

मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने कहा कि सावन की इस भक्तिमय संध्या ने हर श्रद्धालु के मन में अमिट छाप छोड़ी है। रुद्राभिषेक के संयोजक मनीष लोधा एवं अमित चौधरी थे। भजन जैमिंग संध्या के संयोजक विकास अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सौरव बजाज एवं निकुंज पोद्दार थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230