2026 के राज्यसभा चुनाव के लिए एआइसीसी ने जारी की 7 नामों की सूची
झारखंड की एक सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी का होगा मुकाबला
रांची। गुरुवार को देर रात कांग्रेस ने राज्यसभा के आगामी 2026 के लिए झारखंड से एआइसीसी सचिव प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।
पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद एआइसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने गुरुवार को सात उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस से प्रणव झा की उम्मीदवारी से यह साफ हो गया कि गठबंधन एकजुट नहीं रह पाएगा। अब देखना यह है कि झामुमो दोनों सीटों पर उम्मीदवार देता है या नहीं।
क्या कोई ऐसा प्रत्याशी होगा, जो एनडीए और जेएमएम दोनों को साध ले या फिर भाजपा की एक सीट पक्की हो जायेगी?कांग्रेस के एकमुश्त 16 वोट प्रणव झा को मिल पाएंगे या नहीं, ये भी बड़ा सवाल है। कुल मिलाकर चुनाव रोचक हो गया है।
दूसरी वरीयता के वोट भी बेहद अहम रह सकते हैं। अब निगाहें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और भाजपा की तरफ हैं। अगले दो दिन में तस्वीर पूरी तरह साफ होने की उम्मीद की जा सकती है।
बता दें कि, झारखंड में राज्यसभा की दो सीट के लिए चुनाव होना है। कांग्रेस ने संगठन के अनुभवी नेता और एआइसीसी सचिव प्रणव झा पर भरोसा जताया है। प्रणव झा लंबे समय से झारखंड सहित कई राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वे राहुल गांधी की टीम के करीबी माने जाते हैं और चुनावी रणनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
झारखंड में सत्तारूढ़ झामुमो- कांग्रेस-राजद गठबंधन के पास विधानसभा में पर्याप्त संख्या बल है। मौजूदा समीकरण के हिसाब से कांग्रेस उम्मीदवार की जीत तय मानी जा रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी गठबंधन धर्म निभाते हुए कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन देने का संकेत दिया है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
कांग्रेस की जारी सूची में कर्नाटक से खुद मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान, मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन, राजस्थान से नीरज डांगी और तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती के नाम शामिल हैं।
झारखंड से प्रणव झा को टिकट देकर कांग्रेस ने युवा और संगठन के नेता पर दांव लगाया है। प्रदेश कांग्रेस ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि झा के अनुभव का लाभ पार्टी को राज्य में मिलेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

