बिहार चुनाव रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे प्रशांत किशोर, सीजेआई ने पूछा ये सवाल

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार चुनाव को चुनौती देने वाली प्रशांत किशोर की याचिका खारिज कर दी। प्रशांत किशोर ने बिहार में नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की थी।

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव को रद्द करने और नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की थी।

पार्टी ने चुनाव आचार संहिता लागू रहने के दौरान सरकार की ओर से महिला वोटरों के खाते में 10,000 रुपये ट्रांसफर करने को गैरकानूनी बताते हुए यह याचिका दायर की थी।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान पूछा कि आपकी पार्टी को कितने वोट मिले? अगर लोग अस्वीकार करते हैं, तो आप प्रचार पाने के लिए न्यायिक मंच का सहारा लेते हैं।

न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 100 के किस खंड के तहत पूरे चुनाव को रद्द किया जा सकता है?

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह के दावे सीधे सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष कैसे उठाए जा सकते हैं? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाई कोर्ट जाने को कहा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK