पिठोरिया। पिठोरिया-पतरातू मुख्य मार्ग में पिठोरिया थाना से करीब आधा किलोमीटर दूर दुअरसीनी मंदिर के समीप सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। इसमें अज्ञात वाहन ने एक बाइक (जेएच01ई 0943) को टक्कर मार दी। इस घटना में इचापीड़ी पंचायत के नया टोली निवासी अरमान अंसारी (17 वर्ष) की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई। दूसरा बाइक सवार आदिल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक पिठोरिया से राड़हा जाने के लिए निकले थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही पिठोरिया पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में डॉक्टर ने अरमान अंसारी की मौत की पुष्टि की। घटना के बाद पूरे क्षेत्र मे शोक की लहर है।
विधायक सुरेश बैठा को भी सदन के दौरान इसकी सूचना मिलते ही परिजनों से फोन पर बातचीत कर मामले की जानकारी ली। सांत्वना व्यक्त किया। मामले को लेकर पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडे ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

