शादी समारोह में मेहमान बन पहुंचा 10 लाख का इनामी पीएलएफआई कमांडर गिरफ्तार

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। गुरुवार को रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का कमांडर और 10 लाख का इनामी अमृत होरो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि बीते देर रात रांची पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लापुंग थाना क्षेत्र के जमाकेल गांव से उसे गिरफ्तार किया।

हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर अब तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार अमृत होरो एक शादी समारोह में शामिल होने अपने गांव पहुंचने वाला था। इसकी सूचना रांची के एसएसपी राकेश रंजन को मिली थी।

सूचना मिलते ही क्यूआरटी को सक्रिय किया गया और इलाके की घेराबंदी कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की गई।

बताया जाता है कि शादी समारोह में पहुंचने से पहले ही पुलिस टीम ने अमृत होरो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उससे पीएलएफआई संगठन की वर्तमान गतिविधियों, नेटवर्क, हथियार सप्लाई और लेवी वसूली से जुड़े मामलों में जानकारी जुटा रही हैं।

अमृत होरो की गिरफ्तारी से संगठन को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक, पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप की गिरफ्तारी और संगठन के सक्रिय सदस्य मार्टिन के एनकाउंटर के बाद अमृत होरो संगठन की गतिविधियों को संभाल रहा था।

पुलिस दबाव बढ़ने के बाद अमृत होरो रांची-खूंटी सीमावर्ती इलाकों में लगातार ठिकाना बदलकर रह रहा था।

वह खुले तौर पर किसी इलाके में नहीं रुकता था और सीमावर्ती गांवों में अपने नेटवर्क के सहारे छिपकर गतिविधियां संचालित कर रहा था।

अमृत होरो के खिलाफ रांची और खूंटी जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। इनमें लेवी वसूली, फायरिंग, आगजनी, पुलिस मुठभेड़ और उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े गंभीर मामले शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि उससे पूछताछ के बाद कई और अहम खुलासे हो सकते हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230