गणपत लाल चौरसिया
गुमला। जिला के परमवीर अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड में नव निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) अब पूरी तरह से कार्यशील हो चुका है। रविवार को यहां पहली बार सुरक्षित प्रसव संपन्न हुआ। शिशु का जन्म हुआ।
ज्ञात हो कि उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह पाया गया था कि भवन बनने के बाद भी केंद्र की सेवाएं सुचारू रूप से संचालित नहीं हो रही थीं। इस पर उपायुक्त ने त्वरित कारवाई करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्वयं लगातार मॉनिटरिंग करते हुए केंद्र की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया गया। परिणामस्वरूप अब यह केंद्र पूर्ण रूप से फंक्शनल है।
वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित इस पीएचसी में 2 एएनएम, 3 जीएनएम एवं 1 स्वास्थ्यकर्मी की तैनाती की गई है। साथ ही डुमरी सीएचसी के चिकित्सक प्रत्येक सोमवार एवं शनिवार को केंद्र का दौरा कर मरीजों की जांच और चिकित्सा सेवाएं प्रदान करेंगे।
जारी पीएचसी के संचालन से क्षेत्र के ग्रामीणों को अब स्थानीय स्तर पर ओपीडी, डिलीवरी एवं प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। इससे लोगों को तत्काल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

