नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी कर दी गई है। पिछले 10 दिनों में यह चौथी वृद्धि है, जिससे आम लोगों पर महंगाई का दबाव और बढ़ गया है। तेल कंपनियों ने 25 मई की सुबह 6 बजे से नई दरें लागू कर दी हैं।
नई बढ़ोतरी के तहत पेट्रोल करीब ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल ₹102 प्रति लीटर के पार पहुंच गया है। डीजल ₹95 प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत कई बड़े शहरों में भी कीमतों में तेज उछाल दर्ज किया गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी, पश्चिम एशिया संकट और सप्लाई पर दबाव इसकी बड़ी वजह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकारी तेल कंपनियां लंबे समय से घाटा झेल रही थीं और अब धीरे-धीरे कीमतों में बढ़ोतरी कर उसकी भरपाई की जा रही है।
मई, 2026 में अब तक कई चरणों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं। सरकारी सूत्रों के अनुसार, कुल मिलाकर पेट्रोल करीब ₹7 और डीजल भी ₹7 से ज्यादा महंगा हो चुका है। इससे ट्रांसपोर्ट, खेती, खाद्य पदार्थों और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ने की आशंका है।
कई आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि वैश्विक बाजार में कच्चा तेल महंगा बना रहा, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।
चार मेट्रो शहरों में दाम
MS (पेट्रोल) की कीमतें
दिल्ली Rs 102.12 (+2.61)
कोलकाता Rs 113.51 (+2.87)
मुंबई Rs 111.21 (+2.72)
चेन्नई Rs 107.77 (+2.46)
हाई स्पीड डीज़ल की कीमतें
दिल्ली Rs 95.20 (+2.71)
कोलकाता Rs 99.82 (+2.80)
मुंबई Rs 97.83 (+2.81)
चेन्नई Rs 99.55 (+2.57)
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

