- पेयजल एवं स्वच्छता सचिव ने की समीक्षा बैठक
रांची। झारखंड में लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 26 फीसदी गांव 5 स्टार श्रेणी में ओडीएफ प्लस घोषित किए गए हैं। इसका खुलासा पेयजल एवं स्वच्छता सचिव अबु इमरान के जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं निर्धारित कार्यों की प्रगति की समीक्षा में 18 जून को हुआ।
समीक्षा में राज्य के 16 प्रमंडलों आदित्यपुर, चाईबासा, चक्रधरपुर, चास, देवघर, धनबाद । एवं ॥, गढ़वा, गिरिडीह । एवं ॥, दुमका । एवं ।।, गोडडा, गुमला एवं हजारीबाग के कार्यपालक अभियंता एवं संबंधित अधीक्षण अभियंता व मुख्य अभियंता शामिल हुए।
जल जीवन मिशन पर निर्देश
सभी योजनाओं का ससमय पूर्ण कर लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाय
एफटीके का वितरण किया जाए
डायरिया को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर जल जांच हो
संवेदक द्वारा कार्य में शिथिलता बरतने पर कार्रवाई की जाए
इनटेक वेल के पास सोलर आधारित लाइट की व्यवस्था हो
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण)
राज्य अंतर्गत 16 प्रमंडलों में 15890 अदद गांवों को 5 स्टार श्रेणी में घोषित करने के लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 4173 गांव को 5 स्टार श्रेणी में ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है। इस क्रम में अभियान चलाकर प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
16 प्रमंडल अंतर्गत 2.74.191 अदद शौचालय निर्माण का लक्ष्य है। इसके विरुद्ध मात्र 4442 आवेदन स्वीकृत एवं 3375 शौचालयों का निर्माण किया गया है। उक्त के संदर्भ में 40 दिनों के अंदर सभी शौचालयों को स्वीकृत करते हुए निर्माण की गति को बढ़ाने का आदेश दिया गया।
5 स्टार श्रेणी में ओडीएफ प्लस घोषित गांव का प्रथम चरण ओडीएफ प्लस वेरिफिकिशन किया जाना है। इस क्रम में 4173 अदद 5 स्टार श्रेणी में ओडीएफ प्लस घोषित गांव के आलोक में 1824 अदद गांव का ही सत्यापन्न किया गया है। शेष 2349 गांव का शीघ्र सत्यापन किये जाने का आदेश दिया गया।
गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जन-जागरुकता गतिविधि चलाने और एकल प्लास्टिक के उपयोग को पूर्णतः बंदी के लिए ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करने की दिशा में पहल करने का आदेश दिया गया।
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान, सांसद आदर्श ग्राम योजना, आकांक्षी जिले, आकांक्षी प्रखंड के तहत आच्छादित गांव में प्राथमिकता के आधार पर गांव को 5 स्टार श्रेणी में ओडीएफ प्लस घोषित करने का आदेश दिया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

