

रांची। नितीन मदन कुलकर्णी को झारखंड के राज्यपाल का प्रधान सचिव बनाया गया है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 3 फरवरी को जारी कर दिया।
आदेश में कहा गया है कि दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त नितीन मदन कुलकर्णी अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ राज्यपाल के प्रधान सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

जानकारी हो कि राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव रहे शैलेश कुमार सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चले गये हैं। इसके बाद यह व्यवस्था की गई है।



