रांची। राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार से 13 मार्च को डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर राजीव मनोहर ने लोक भवन में शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल ने नव-नियुक्त कुलपति को शुभकामनाएं दी। आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संबंधित विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध एवं नवाचार को अधिकाधिक प्रोत्साहन मिलेगा। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी।
राज्यपाल ने कुलपति से कहा कि वे चाहते हैं कि झारखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में ऐसा वातावरण बने, जिससे अन्य राज्यों के विद्यार्थी भी यहाँ ज्ञानार्जन के प्रति उत्साहित रहें।
राज्यपाल ने कहा कि वे राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी कुलपति टीम भावना के साथ इस दिशा में समर्पित होकर प्रयास करें।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

