लखनऊ। जिमों में सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।
ये हैं नए नियम
सभी जिम ट्रेनर्स का पुलिस सत्यापन अनिवार्य किया जाएगा। प्रत्येक ट्रेनर्स को जिम में काम करते समय फोटोयुक्त पहचान पत्र पहनना होगा।
आईडी कार्ड पर प्रशिक्षक का वास्तविक नाम और पहचान संबंधी विवरण स्पष्ट रूप से दर्ज होगा। जिम संचालकों को अपने यहां कार्यरत सभी प्रशिक्षकों का रिकॉर्ड रखना होगा।
कदम क्यों उठाया
जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों का मानना है कि जिमों में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और छात्र आते हैं। ऐसे में प्रशिक्षकों की पहचान सत्यापित होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।
किसी भी आपराधिक गतिविधि या शिकायत की स्थिति में पहचान आसान होगी। फर्जी पहचान के इस्तेमाल पर रोक लगेगी। जिम जाने वालों का भरोसा बढ़ेगा।
ये करना होगा
प्रशासन जल्द ही सभी जिम संचालकों को दिशा-निर्देश जारी कर सकता है। इसके तहत प्रशिक्षकों के पुलिस सत्यापन दस्तावेज जमा कराने होंगे।
सभी प्रशिक्षकों के लिए आईडी कार्ड बनवाने होंगे। नियमों का पालन न करने वाले जिमों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
आगे क्या होगा
जिला प्रशासन द्वारा औपचारिक आदेश जारी होने के बाद नियम लागू किए जाएंगे। इसके बाद पुलिस और संबंधित विभाग समय-समय पर जिमों का निरीक्षण भी कर सकते हैं।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

