पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आई है। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुई वोटिंग का रिजल्ट आ गया है। इस चुनाव में एनडीए ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।
एनडीए को कुल 202 वोट मिले हैं, जबकि महागठबंधन को सिर्फ 37 वोट ही मिल पाए। वोटिंग के दौरान महागठबंधन को एक झटका लगा।
उसके चार विधायक मतदान के लिए विधानसभा नहीं पहुंचे। इनमें तीन विधायक कांग्रेस के और एक विधायक राजद के थे।
मिली जानकारी के अनुसार राजद के विधायक फैसल रहमान और कांग्रेस के मनोहर प्रसाद, मनोज विश्वास और सुरेन्द्र कुशवाहा वोट देने नहीं पहुंचे।
इन विधायकों की गैरमौजूदगी को भी चुनाव के नतीजों में अहम माना जा रहा है। दूसरी तरफ एनडीए की ओर से जिन नेताओं ने जीत हासिल की है, उनमें नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, शिवेश राम और उपेंद्र कुशवाहा का नाम शामिल है।
महागठबंधन की ओर से राजद ने अपने उम्मीदवार के रूप में एडी सिंह को मैदान में उतारा था, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल सकी।
गिनती के दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, जदयू से श्रवण कुमार और आरजेडी से आलोक मेहता मौजूद रहे।
इस चुनाव में नीतीश कुमार और बीजेपी चीफ नितिन नवीन को को 44-44, उपेंद्र कुशवाहा और रामनाथ ठाकुर को 42-42 वोट मिले।
दूसरी वरीयता के आधार पर शिवेश राम को एडी सिंह से ज्यादा वोट मिले।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इससे जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर यहां से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


