

नई दिल्ली। झारखंड के छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर कांग्रेस के समर्थन वाली राज्य सोरेन सरकार द्वारा किए गए पुलिसिया दमन के खिलाफ प्रदेश भाजपा के के साथ एनडीए सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर झारखंड भाजपा के उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने कहा कि कल विधानसभा घेराव के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर जिस प्रकार लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया। रात के अंधेरे में छात्र-छात्राओं पर पुलिसिया कार्रवाई की गई, वह लोकतंत्र के लिए बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। झारखंड के लोकतांत्रिक इतिहास में यह घटना एक काले अध्याय के रूप में दर्ज हो गई है।

डॉ. वर्मा ने कहा, ‘आज संसद भवन परिसर से हम राहुल गांधी और कांग्रेस से सीधा सवाल पूछ रहे हैं। जब झारखंड के युवाओं पर अत्याचार हो रहा था, तब कांग्रेस का मौन क्यों था? जब छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही थीं। आंसू गैस छोड़ी जा रही थी और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया जा रहा था, तब राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता कहां थे?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस झारखंड सरकार को समर्थन दे रही है। ऐसे में सरकार की पुलिसिया कार्रवाई पर कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी से पल्ला नहीं झाड़ सकती। छात्रों को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी से राहुल गांधी और कांग्रेस बच नहीं सकते। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह सत्ता के साथ खड़ी है या झारखंड के उन युवाओं के साथ, जिनके भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

डॉ. वर्मा ने कहा कि झारखंड के छात्र केवल अपने भविष्य और अधिकारों की मांग कर रहे हैं। उनकी प्रमुख मांग है कि 14वीं जेपीएससी परीक्षा को रद्द किया जाए तथा जेएसएससी-सीजीएल सहित भर्ती परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं एवं भर्ती घोटाले की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए। युवाओं के भविष्य से जुड़े इतने गंभीर विषय पर सरकार को दमन का रास्ता अपनाने के बजाय पारदर्शी जांच और संवाद का रास्ता अपनाना चाहिए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



