- 5 दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समेत कई मांगें शामिल
रांची। यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस की झारखंड इकाई ने 11 सितंबर, 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल में वाणिज्यिक बैंकों के साथ-साथ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और निजी क्षेत्र के बैंक भी हिस्सा लेंगे।
यूनियन के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर विरोध प्रदर्शन और ‘बैज पहनकर’ काम करने जैसे कई शांतिपूर्ण कदम उठाए गए। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से कोई सकारात्मक रुख नहीं दिखाया गया। केंद्र सरकार और यूनियन के बीच 8 और 9 सितंबर को हुई वार्ता भी विफल रही। इसके बाद कर्मियों को मजबूरन हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा।
रांची के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया गेस्ट हाउस में कुणाल कुमार की अध्यक्षता में 25-30 प्रतिनिधियों की बैठक 8 सितंबर को हुई। इसमें 11 सितंबर की हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
यूनियन के संयुक्त संयोजक मनीष सिंह और एमएल सिंह ने स्पष्ट किया है कि यदि केंद्र सरकार ने मांगों पर तत्काल सकारात्मक पहल नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
बैंक कर्मियों की मुख्य मांगें
बैंकों में हफ्ते में 5 दिन काम की व्यवस्था लागू करने की मांग।
परफॉरमेंस लिंक्ड इंसेंटिव में समानता सुनिश्चित करना।
लंबे समय से लंबित अन्य मांगों का जल्द निपटारा।
आगे के आंदोलन
यूनिसंस के अनुसार यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो 28, 29 और 30 सितंबर को भी बैंक हड़ताल रहेगी। समस्याओं का समाधान नहीं होने पर 26 अक्टूबर, 2026 से बैंक कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

