कोल्हान विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद में कुणाल अजमानी सदस्य मनोनीत

झारखंड
Spread the love

रांची। कोल्हान विश्वविद्यालय ने अकादमिक परिषद का पुनर्गठन किया है। नवगठित अकादमिक परिषद में व्यापार एवं उद्योग जगत का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करते हुए झारखंड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष कुणाल अजमानी को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।

कुणाल अजमानी को अकादमिक परिषद में शामिल किए जाने का उद्देश्य उच्च शिक्षा और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। विश्वविद्यालय स्तर पर पढ़ाई और पाठ्यक्रम को उद्योगों की बदलती जरूरतों से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है।

कुणाल अजमानी झारखंड चैंबर के अध्यक्ष के रूप में व्यापार एवं उद्योग से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। वे पूर्व में भी डायरेक्ट टैक्सेस में स्टेट एडवाइजरी बोर्ड, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया में दो साल तक सदस्य रहे हैं। साथ ही एयरपोर्ट एडवाइजरी बोर्ड में भी दो कार्यकाल के लिए सदस्य रहे हैं। वर्तमान में पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष हैं।

श्री आजमानी के मनोनीत होने पर झारखंड चैंबर के सदस्यों, पंजाबी हिंदू बिरादरी समेत कई व्यवसायिक, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *