- देश के विभिन्न राज्यों के 450से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे
रांची। महिलौंग के बिरला नॉलेज सिटी स्थित सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025–26 का 11 मार्च को भव्य शुभारंभ हुआ। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के 450 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में झारखंड के लगभग 150 प्रतिभागी भी शामिल हैं। कुल 6 लाख रुपये की इनामी राशि वाली इस चैंपियनशिप के पहले दिन बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति देखने को मिली।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रांची की निर्वाचित मेयर श्रीमती रोशनी खलखो थीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शतरंज जैसे बौद्धिक खेल युवाओं में एकाग्रता, रणनीतिक सोच और धैर्य विकसित करते हैं।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की। कहा कि इस तरह के आयोजन झारखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, कुलपति प्रो. सी. जगनाथन और सरला बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने भी खिलाड़ियों से मुलाकात की। उनका उत्साह बढ़ाया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की।
टूर्नामेंट के पहले दिन के खेल की जानकारी देते हुए रांची शतरंज संघ के महासचिव नवजोत अलंग ने बताया कि चार राउंड के मुकाबलों के बाद तमिलनाडु के के. मुरली, पश्चिम बंगाल के मित्राभा गुहा, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के दीपतायन घोष, आंध्र प्रदेश के डी. बालाचंद्र प्रसाद, एलआईसी के श्रीराम झा, रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के आरण्यक घोष, पश्चिम बंगाल के संकेत चक्रवर्ती तथा तमिलनाडु के अर्जुन कल्याण चार-चार अंक के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर रहे।
इस अवसर पर झारखंड शतरंज संघ के सचिव मनीष कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष ऋचा संचिता, उपाध्यक्ष राजीव चटर्जी, कुणाल अजमानी, मिथिलेश पांडे, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, को-कन्वेनर आशीष साहू, मृदुल कुमार, ललित बथवाल, दीपक कुमार, प्रभात कुमार, सुनील कालरा, डॉ. गगनदीप चड्ढा, डॉ विद्या झा सहित आयोजन समिति के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने आयोजन मंडली और खिलाड़ियों को इस अवसर पर शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


