रांची। एमएमके हाई स्कूल, बरियातु द्वारा आयोजित इंटर हाउस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का रोमांचक फाइनल मुकाबला एमएमके टाइगर एवं एमएमके वीर के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक मुकाबले में एमएमके टाइगर ने 2-0 से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

मैच के दोनों गोल एमएमके टाइगर के तेजतर्रार फॉरवर्ड खिलाड़ी शाहनवाज़ ने किए। उन्होंने पहला गोल मैच के पहले हाफ के 10वें मिनट में और दूसरा गोल दूसरे हाफ के 20वें मिनट में दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शाहनवाज़ को ‘मैन ऑफ द मैच’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में विद्यालय के निदेशक डॉ. तनवीर अहमद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को चैंपियन एवं रनर-अप ट्रॉफी, पदक एवं पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक भुवनेश्वर मिर्धा, नरगिस बानो, गुलनाज़ परवीन, अंजली रावत सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकगण, अभिभावक एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

