स्कूल रीयूनियन में युवती से हुई मुलाकात, बढ़ी नजदीकी, कुछ दिन बाद कर दी हत्‍या, जानें पूरा मामला

अन्य राज्य देश
Spread the love

तमिलनाडु। युवक की स्‍कूल के एक रीयूनियन में अपनी पूर्व सहपाठी से मुलाकात हुई। दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी। कुछ दिन बाद युवक ने युवती और उसके एक रिश्‍तेदार की हत्‍या कर दी। यह मामला तामिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले में शनिवार का है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी संजय गांधी और मृतका मालिनी तिरुवन्नामलाई जिले के एक ही स्कूल में पढ़ते थे। पिछले साल एक स्कूल रीयूनियन में मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।

हालांकि, बीते कुछ दिनों से मालिनी आरोपी से दूरी बना रही थी। संजय को शक था कि मालिनी की नजदीकी किसी अन्य युवक के साथ बढ़ गई है।

इसी ईर्ष्या के चलते उसने मालिनी और उसके रिश्तेदार रंजीत कुमार की हत्या की साजिश रची। शनिवार को जब मालिनी और रंजीत एक आवासीय प्लॉट के पास कैब से उतरे, तब आरोपी ने उन पर हमला कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग में ईर्ष्या का मामला लग रहा है। घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।

हमारे साथ जुड़ें

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *