रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच के बसंत मेले के तीसरे एवं आखिरी दिन 19 मार्च को मेले में सुबह से ही रौनक लगी हुई थी। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। हाथ से बने हुए सामानों की लोगों ने काफी तारीफ की।
हाथ का बना बादाम शरबत, चॉकलेट पॉप्स, पेस्ट्री, बच्चों और महिलाओं को बहुत पसंद आए। सुबह से ही लोगों ने काफी शॉपिंग की। लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। संध्या 4 बजे मेले का समापन हुआ।
समापन में समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती रिंकू बनर्जी थीं। शाखा अध्यक्ष मधु सराफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मेले की संयोजिका असु नेवटिया ने मेले की सफलता पर प्रकाश डाला। मेले के समापन में हर साल स्टॉल लगाने वाली बहनों को चार अवार्ड दिए जाते हैं।
बेस्ट एक्सक्लूसिव आइटम-सुजाता कयाल, बेस्ट सेल्सवुमेनशिप-प्रीति जैन, बेस्ट डिस्पले-पूजा तोदी, बेस्ट हैंडीक्राफ्ट-कालिका जैन को दिया गया। मंच संचालन सीमा टांटिया ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष रूपा अग्रवाल, अनुशुया नेवटिया, बीना मोदी, मंजू केडिया, मंजु लोहिया, उर्मिला पाड़िया, प्रीति बंका, रीना सुरेखा, सीमा टांटिया, अर्चना अग्रवाल, कुसुम पटवारी, ललिता नारसरिया सुनीता सरावगी आदि उपस्थित थीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


