बेटियों की शादी 18 वर्ष के बाद करें : पीएलवी

झारखंड
Spread the love

  • सिल्ली प्रखंड के राधिका मैदान में विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजि‍त

रांची। झालसा के निर्देश और अध्यक्ष-सह-न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में सिल्ली प्रखंड के राधिका मैदान में बाल विवाह की रोकथाम के लिए विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया। इस अवसर पर पीएलवी शंकर महतो, बंशीधर घटवार, कौशल्या देवी, ब्रजेश कुमार महतो, राज कुमार, पंकज कुमार महतो, सुनील कुमार महतो, उपस्थित ग्रामीण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

पीएलवी शंकर महतो ने कहा कि 18 साल से कम उम्र की लड़की और 21 साल से कम उम्र के लड़कों का शादी बाल विवाह कहलाता है। इससे शिक्षा बाधित होती है। भविष्य अंधकारमय होता है। घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार का खतरा बढ़ जाता है। कम उम्र में गर्भावस्था और प्रसव से मां और बच्चे दोनों को गंभीर स्वास्थ्य जोखिम होता है। आर्थिक रूप से पति पर निर्भरता।

पीएलवी बंशीधर घटवार ने कहा कि जागरुकता बढ़ाना, लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना, कानून का कड़ाई से पालन और बाल संरक्षण सेवाओं (जैसे हेल्पलाइन 1098) का उपयोग करना महत्वपूर्ण है। अंत में सभी पीएलव ने डालसा, रांची के द्वारा दी जाने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया। लोक अदालत,  मध्यस्थता, प्री-लिटिगेशन के बारे में भी जानकारी दी।

बताते चलें कि डालसा के कार्यरत पीएलवी ने डोर-टू-डोर जागरुकता कार्यक्रम के तहत भी लोग लोगों को जागरूक कियस। इसके अलावा थाना, ब्लॉक, पंचायत में नियुक्त पीएलवी के क्रियाकलापों के बारे में ग्रामीणों को बतलाया। पीएलवी ने टॉल फ्री नम्बर – 15100 की जानकारी भी दी।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK