मैनेजमेंट वारियर्स और डोमिनेटर ने जीता रस्सा कसी का मुकाबला

झारखंड खेल
Spread the love

  • आज से शुरू होगा कबड्डी लीग मैच

रांची। बीआईटी मेसरा लालपुर के तत्वावधान में चार दिवसीय खेल प्रतियोगिता के रस्सा कसी खेल का 4 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला गया। लड़कियों के मुकाबले में मैनेजमेंट वारियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते अपने प्रतिद्वंद्वी डार्क एक्लिप्स को हराकर टग ऑफ वार के चैंपियन का ताज अपने नाम किया।

लड़कों का मुकाबला बहुत ही रोमांचक रहा। डोमिनेटर ने टीम सिम्बा को बहुत ही संघर्ष के बाद हराकर फ़ाइनल जीत लिया। चार दिनों तक चलने वाले औरोरा ’26 में कल से पूरा परिसर विद्यार्थियों के द्वारा आयोजित कार्यक्रम से गुलजार होने जा रहा है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

औरोरा के संयोजक डॉ आशुतोष मिश्र ने बताया कि‍ खेल के अतिरिक्‍त बच्चों को हुनर का प्रदर्शन करने के लिए हम मंच प्रदान करते हैं। इस आयोजन में बच्चे पेंटिंग, डांसिंग, कबड्डी के अलावा बहुत प्रकार के झारखंड की खाद्य सामग्री का स्टॉल लगाकर प्रदर्शन करेंगे।

कल से लड़कों और लड़कियों के बीच कबड्डी लीग मैच की भी शुरुआत होगी। फ़ाइनल मुकाबले के विजेताओं को निदेशक डॉ विजय कुमार झा ने बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में डॉ संदीप नाथ शाहदेव, डॉ अनीश हैदर, डॉ प्रशांत, मयंक परासर, शांतनु सिन्हा, मनोज कुमार, पार्थो सारथी विष्णु, श्रीमती श्रावणी मुखोपाध्याय, श्रीमती अमृता प्रियम, ऐलिस टोप्पो, मिनी दुबे, सरिता तिग्गा, सोनी कुमारी सहित काफी संख्या में छात्रों और शिक्षक, कर्मचारियों ने मैदान में उतरे प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK