पटना। जालसाजी का एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने 10 साल से भी अधिक समय तक एक ही साथ बिहार और झारखंड के दो सरकारी विभागों में नौकरी की। दोनों जगह से बकायदा वेतन भी उठाता रहा। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद आरोपी कर्मचारी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इस पूरे मामले का भंडाफोड़ तब हुआ, जब पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने औरंगाबाद की जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा से इस बात की लिखित शिकायत की। शिकायत में बताया गया कि औरंगाबाद जिला सिविल सर्जन कार्यालय में क्लर्क (बाबू) के पद पर तैनात कृष्ण प्रसाद वर्मा, असल में झारखंड में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) का भी कर्मचारी है।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया। जब जांच टीम बिहार और झारखंड के विभागों में छानबीन करने पहुंची, तब जो रिकॉर्ड सामने आए वे चौंकाने वाले थे।
बिहार के स्वास्थ्य विभाग के दस्तावेजों के मुताबिक कृष्ण प्रसाद वर्मा की नियुक्ति 6 जुलाई, 2005 को क्लर्क के रूप में हुई थी। वह औरंगाबाद में तैनात था।
जब टीम झारखंड के झरिया ईस्ट स्थित बीसीसीएल दफ्तर पहुंची, तब पता चला कि श्री वर्मा 24 नवंबर, 2008 से 12 मार्च, 2017 तक वहां भी नौकरी पर थे। लगातार सैलरी निकाल रहे थे। बीसीसीएल की सर्विस बुक और अन्य दस्तावेजों से इस बात की पुष्टि हो गई।
औरंगाबाद की जिलाधिकारी (DM) ने इस मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि कृष्ण प्रसाद वर्मा को ‘बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1976’ के उप-नियम 16 का उल्लंघन करने, एक साथ दो जगहों पर काम करने और दो विभागों से वेतन लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। अब उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाई जाएगी।”
निलंबन की अवधि के दौरान आरोपी क्लर्क को गोह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संबद्ध किया गया है, जहां उसे केवल जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
जांच टीम के सदस्यों के अनुसार श्री वर्मा को अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए दो बार नोटिस जारी कर सबूत मांगे गए थे, लेकिन वह कोई भी सबूत पेश करने में पूरी तरह नाकाम रहा।
सिविल सर्जन को इस विभागीय जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एक डिप्टी कलेक्टर को इस पर नजर रखने के लिए कहा गया है। उक्त कर्मचारी को बर्खास्त किया जा सकता है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

