
नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा के मशहूर DLF मॉल ऑफ इंडिया (DLF Mall of India) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मॉल के अंदर स्थित हाई-एंड ग्रॉसरी स्टोर ‘ले मार्शे’ (Le Marche) में एक महिला और एक पुरुष को कथित तौर पर सामान चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रहा है।
CCTV कैमरे में कैद हरकत
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तीन हिस्सों की वीडियो सीरीज के अनुसार, महिला स्टोर के अंदर खरीदारी कर रही थी, तभी वहां तैनात कर्मचारियों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं।
सुरक्षाकर्मियों ने रोका
संदिग्ध हरकत दिखने पर महिला सुरक्षाकर्मियों (Female Security Officials) ने महिला को रोका और उसे स्टोर से बाहर ले जाने लगे। महिला को बाहर ले जाते समय एक व्यक्ति भी उसके पास आता हुआ दिखाई दिया, जो संभवतः उसके साथ था।
सुरक्षाकर्मियों के साथ बाहर निकलते समय महिला फोन पर बात करने का नाटक करते हुए अपने मोबाइल से चेहरा छिपाती नजर आई। स्टोर कर्मचारी का दावा है कि उसने 4,000 रुपये का घी और तेल चुराया।
घटना का वीडियो बना रहा व्यक्ति परिसर में मौजूद लोगों से सवाल-जवाब करता सुनाई दे रहा है। उसने टिप्पणी करते हुए कहा, “यह देखो, कैसे आते हैं पैसे वाले लोग और चोरी करते हैं… 1000, 500 रुपये की चीजें।”
जब वीडियो बना रहे व्यक्ति ने पूछा कि क्या महिला ने पहले भी चोरी की है, तो तेल की बोतल और घी का जार लिए खड़े एक स्टोर कर्मचारी ने आरोप लगाया कि महिला पहले भी यहां चोरी कर चुकी है। कर्मचारी ने कहा, “और भी बहुत कुछ है, 4,000 रुपये का घी है।”
कर्मचारी के मुताबिक, महिला 15 अगस्त से लगातार स्टोर में आ रही थी। कम से कम तीन बार पहले भी सामान चुरा चुकी थी। जब उससे पूछा गया कि इस बार उसे कैसे पकड़ा गया, तो कर्मचारी ने साफ कहा, “कैमरा (CCTV) में देखा।”
स्थिति स्पष्ट होना बाकी
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के दावों की अभी तक आधिकारिक या स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। महिला और पुरुष को स्टोर से बाहर ले जाने के बाद क्या कार्रवाई हुई या इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

