लोहरदगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 433 किलो अवैध गांजा जब्‍त

झारखंड अपराध
Spread the love

  • 12 चक्का ट्रक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। लोहरदगा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 433 किलो अवैध गांजा जब्‍त किया है। इस क्रम में 12 चक्का ट्रक के साथ दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक को 12 मार्च की रात गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक संख्या जेएच12एच9099 में भारी मात्रा में अवैध गांजा लेकर लोहरदगा की ओर लाया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किस्को के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने कार्रवाई करते हुए कचहरी मोड़ स्थित बैरिकेडिंग लगाकर सघन वाहन जांच से वाहन चेकिंग के दौरान एक 12 चक्का ट्रक को रोक कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ट्रक से 433 किलोग्राम गांजा, जो एक केजी , तीन केजी और पांच केजी के बने 154 पैकेटों में रखा हुआ था, जिसे ट्रक समेत बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमशेर अली (48 वर्ष, पिता स्वर्गीय चाँद मोहम्मद, निवासी ग्राम मांझी, हसन अली बाजार, थाना मांझी, जिला सारण, बिहार) और इकराम खान (55 वर्ष, पिता स्वर्गीय मोहम्मद करम खान, निवासी फ़ैजावाद रोड बाईपास, गिर्द थाना नगर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश) के रूप में की गई है।

पुलिस ने ट्रक, दो मोबाइल फोन और बरामद गांजा को जब्त कर लिया है। इस संबंध में लोहरदगा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किस्को के वेदांत शंकर, रत्नेश मोहन ठाकुर लोहरदगा थाना, रवि रंजन कुमार, पप्पू कुमार, अमरनाथ पांडे, नीरज कुमार मिश्रा, निर्मल मार्शल मिंस, विपिन हजाम, बुधराम सिंह मुंडा एवं लोहरदगा थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *