कोलकाता। बुधवार को टीएमसी के बागी सांसदों के नाम वाली लिस्ट सामने आ गई। इसमें कुछ ऐसे भी नाम हैं, जो आपको सोचने पर मजबूर कर सकते हैं।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस के 19 बागी सांसदों के नाम सामने आ गए हैं। इस सूची में यूसुफ पठान, सायोनी घोष, शत्रुघ्न सिन्हा के नाम हैं।
बताते चलें कि, काकोली घोष दस्तीदार की अगुवाई में टीएमसी के सांसदों ने अलग गुट बनाया है। टीएमसी के बागी सांसदों ने पत्र लिखकर लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला से अलग गुट को मान्यता देने का आग्रह किया है।
एक दिन पहले मंगलवार को ममता बनर्जी के खेमे से कल्याण बनर्जी और कीर्ति आजाद ने दावा किया था कि बागी गुट के पास 19 का संख्याबल नहीं है। टीएमसी के पास कुल 28 सांसद हैं। ऐसे में अलग गुट के दो-तिहाई संख्या जरूरी है।
जानें किन 19 सांसदों ने किए हैं दस्तखत?
शत्रुघ्न सिन्हा (आसनसोल)।
काकोली घोष (बरसात)।
जगदीश चंद्र बसुनिया (कूच बिहार)।
खली उर रहमान (जंगीपुर)।
यूसुफ पठान (बहरामपुर)।
अबू ताहिर खान (मुर्शिदाबाद)।
पार्थ भौमिक (बैरकपुर)।
बापी हलधर (मथुरापुर)।
सायोनी घोष (जादवपुर)।
माला रॉय (कोलकाता साउथ)।
मिताली बाग (आरामबाग)।
दीपक अधिकारी (घाटल)।
कालीपद सोरेन (झालग्राम)।
जून मालिया (मेदिनीपुर)।
अरूप चक्रवर्ती (बांकुरा)।
शर्मिला सरकार (वर्धमान ईस्ट)।
असित कुमार मल्ल (बोलपुर)।
शताब्दी रॉय (बीरभूम)।
रचना बनर्जी (हुगली)।
टीएमसी के बागी खेमे की अगुवाई कर रही काकोली घोष ने अलग गुट बनाने के बाद अपने तेवर दिखाए थे। उन्होंने कहा था कि चाहे सिर कट जाए, लेकिन वह अब नहीं झुकेंगी। उन्होंने कहा था कि अब बहुत हो गया।
बागियों में टीएमसी की लोकसभा में डिप्टी लीडर शताब्दी रॉय भी हैं। उन्होंने भी कहा था कि ममता दीदी बदल गई थीं। उन्होंने इससे पहले कहा था कि मैं खुद एक स्टार थी। मुझे टीएमसी ने नहीं बनाया।
बागी सांसदों की सूची में टीएमसी के कई ऐसे नेता भी हैं जो पहली बार सांसद बने हैं। इनमें रचना बनर्जी, सायोनी घोष और गुजरात के वडोदरा से आने वाले पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान का नाम प्रमुख हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल से सांसद हैं। बागी सांसदों के खेमे ने 20 सांसदों के समर्थन का दावा किया था। टीएमसी में टूट की पुष्टि बाद हुई थी, जब बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर बागी सांसद मिले थे।
बाद में टीएमसी की सांसद और अभिनेत्री शताब्दी रॉय के दिल्ली स्थित आवास पर टीएमसी के एमपी पहुंचे थे। टीएमसी में टूट इंडिया ब्लॉक की मीटिंग वाले दिन हुई थी। टीएमसी में टूट के बाद ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी ने कांग्रेस नेतृत्व के साथ अपनी नजदीकी बढ़ाई है।
लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के 28 सांसद हैं। बशीरहाट के एमपी हाजी नूरुल इस्लाम की मौत के बाद एक सीट खाली है। ममता बनर्जी की पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव में 29 सीटें जीती थीं।
बागी सांसदों ने तुरंत टीएमसी से इस्तीफा देने या ऑफिशियली बीजेपी में शामिल होने का फैसला नहीं किया है। इसके बजाय ये सभी एनडीए को समर्थन देने हुए एक अलग गुट बना रहे हैं, ताकि उनके ऊपर एंटी-डिफेक्शन लॉ के तहत डिसक्वालिफिकेशन (अयोग्यता) की कार्रवाई न हो सके।
इस 19 सांसदों के समर्थन से लोकसभा में पीएम मोदी की अगुवाई वाली एनडीए सरकार को संख्याबल 300 के पार चला जाएगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

