सीएमपीडीआई में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2026 का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई ने अपने मुख्यालय और क्षेत्रीय संस्थानों में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान 2026 की शुरुआत की। इस दौरान स्वच्छता की शपथ लेकर स्वच्छता, साफ-सफाई, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और ‘स्वच्छ भारत’ व ‘विकसित भारत’ के लिए सामूहिक प्रयासों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2026 तक चलेगा। यह राष्ट्रीय थीम ‘‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’’ पर केंद्रित है। थीम ‘स्वच्छ और विकसित भारत’ के विजन को आगे बढ़ाने में हर व्यक्ति की सामूहिक भूमिका और जिम्मेदारी पर जोर देती है।

‘स्वच्छता ही सेवा’ 2017 से ‘पूरे समाज’ और ‘पूरी सरकार’ के दृष्टिकोण को अपनाते हुए स्वैच्छिक सेवा और सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है।

यह अभियान क्लीनलीनेस टारगेट यूनिट्स (सीटीयूज) और साफ-सुथरी सार्वजनिक जगहों में बदलाव, स्वच्छ पाठशाला-स्वच्छता के लिए युवा, सफाई मित्र सुरक्षा  और सम्मान, स्वच्छता के लिए जन-भागीदारी और स्वच्छता से समृद्धि जैसे पांच मुख्य स्तंभों पर आधारित है।

ये स्तंभ सार्वजनिक जगहों की सफाई, युवाओं की भागीदारी, सफाई कर्मचारियों की गरिमा और सुरक्षा, नागरिकों की भागीदारी, जिम्मेदार कचरा प्रबंधन, रिसाइक्लिंग और सर्कुलर एकॉनोमी को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

सीएमपीडीआई (मुख्यालय) युवाओं और स्कूली बच्चों को शामिल करते हुए सफाई और जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करता है। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सफाई अभियान में हिस्सा लिया। उन्हें स्वच्छता, जिम्मेदार कचरा निपटान और सालिड वेस्ट मैनेजमेंट (एसडब्ल्यूएम) नियम, 2026 के बारे में जागरूक किया गया।

क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर और क्षेत्रीय संस्थान-7-भुवनेश्वर के साथ-साथ तालचर, गोपालपुर और कोसला ड्रिलिंग कैम्प के कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली, जिससे सफाई, और काम की बेहतर जगह के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता मजबूत हुई।

इस अभियान के दौरान सीएमपीडीआई अपने मुख्यालय, क्षेत्रीय संस्थान और फील्ड यूनिट्स में कई तरह की सफाई, जागरूकता और भागीदारी वाली गतिविधियों चलाएगा। इनमें ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे ‘पौधारोपण अभियान जलाशय की सफाई’ ‘कबाड़ से कला’ और ‘कबाड़ से जुगाड़’ जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।

यह अभियान कर्मियों, युवाओं, स्कूली बच्चों और अन्य स्टेकहोल्डर्स की ज्यादा भागीदारी को बढ़ावा देगा। इसमें संस्थान की जगहों की सफाई, जागरुकता बढ़ाने, कचरे के जिम्मेदार निपटान, समुदाय की भागीदारी और पर्यावरण के अनुकूल तौर-तरीकों पर जोर दिया जाएगा। अभियान का समापन 2 अक्टूबर, 2026 को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ के तौर पर होगा।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *