मल्लिका शेरावत के साथ इस अंदाज में नजर आए लालू के लाल तेज प्रताप यादव, देखें वीडियो

बिहार देश
Spread the love

पटना। राजनीति से लेकर सोशल मीडिया तक अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाने वाले पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के लाल तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ अपना दूसरा वीडियो शेयर किया है। इसके बाद से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या दोनों किसी नए प्रोजेक्ट पर एक साथ काम कर रहे हैं।

क्या है वीडियो में

1 मिनट 27 सेकंड के इस वीडियो में धमाकेदार बैकग्राउंड म्यूजिक, दमदार डायलॉग्स और तेज प्रताप व मल्लिका के बीच एक दिलचस्प सीक्वेंस दिखाया गया है।

वीडियो में मल्लिका शेरावत, तेज प्रताप को कोट पहनाने और उनके बटन ठीक करने में मदद करती नजर आ रही हैं। इसके बाद वह उन्हें आईने में उनका अक्‍स दिखाती हैं।

वीडियो में एक दिलचस्प मोड़ तब आता है, जब तेज प्रताप आईने की तरफ बढ़ते हैं। बैकग्राउंड में कैमरे घूमते हुए दिखाई देते हैं।

इस प्रोफेशनल शूट वाले सेटअप से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों किसी आने वाले शो या एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं।

तेज प्रताप का पोस्ट

“COMING SOON… कुछ बहुत बड़ा आ रहा है! बहुत जल्द पूरा देश और एशिया कुछ नया देखने वाला है। मल्लिका शेरावत जी के साथ कुछ खास और नया आ रहा है। अभी के लिए यह सस्पेंस है… इसलिए अपनी सांसें रोक कर रखिए और ज्यादा बेचैन मत होइए! बस कुछ और दिन इंतजार कीजिए। 1 से 10 तक गिनना शुरू कीजिए! बाकी का रहस्य बहुत जल्द सामने आ जाएगा।”

पहले भी आ चुका है टीज़र

यह पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप ने मल्लिका के साथ किसी कोलेबोरेशन का हिंट दिया हो। इससे पहले शेयर किए गए वीडियो में भी उन्होंने कुछ रोमांचक आने का संकेत दिया था। अब इस नए वीडियो के सामने आने के बाद अटकलें तेज हो गई हैं कि दोनों किसी बड़े एंटरटेनमेंट प्रोग्राम में नजर आ सकते हैं।

ये है वीडियो

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *