अल्पसंख्यकों का मुद्दा कांके विधायक सुरेश बैठा ने सदन में उठाया

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा ने विधानसभा में अल्पसंख्यकों का मुद्दा उठाया। विभाग ने अल्‍पसंख्‍या कल्याण विभाग अंतर्गत आने वाले झारखंड अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग, झारखंड राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड, झारखंड हज समिति में स्थायी निदेशक, सचिव, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नहीं होने पर सवाल उठाया। स्थायी पदास्थापन की मांग की।

सत्र के “शून्य काल” में सदन में मामला उठाते हुए विधायक सुरेश बैठा ने कहा कि अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम, अल्पसंख्यक आयोग, सुन्नी वक्फ बोर्ड और हज समिति में निदेशक, सचिव मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के स्थायी पद सृजित है। स्थायी पदस्थापन नहीं होने से विभागीय कार्य प्रभावित होता है।

इसपर आमया संगठन के अध्यक्ष एस अली ने विधायक सुरेश बैठा का आभार जताया। बताया कि अलग राज्य बनने के 25 वर्ष बाद भी अल्पसंख्यकों से सबंधित बोर्ड, निगम, आयोग, समिति में स्थायी निदेशक/सचिव/सीईओ का पदास्थापन नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *