प्रदर्शन के दौरान कमलेश राम सहित अन्‍य गिरफ्तार

झारखंड
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। भारतीय जनता पार्टी द्वारा छात्रों के आंदोलन के समर्थन में आहूत झारखंड बंद के तहत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश राम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रिंग रोड स्थित विकास चौक पर बंद कराने के लिए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कमलेश राम सहित सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

इस अवसर पर कमलेश राम ने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को दबाने के लिए सरकार लाठी और गिरफ्तारी का सहारा ले रही है। कल विधानसभा घेराव में छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ। आज शांतिपूर्ण बंद करने वाले कार्यकर्ताओं को जेल भेजा जा रहा है।

श्री राम ने कहा क‍ि भाजपा छात्रों के साथ है और जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, हमारा आंदोलन जारी रहेगा। लाठी और जेल से भाजपा कार्यकर्ताओं का हौसला नहीं टूटेगा।

कमलेश राम के साथ शिवलाल महतो,महानंद महतो,सागर राम,प्रेम उरांव के अलावे पच्चीस कार्यकर्ता को पुलिस गिरफ्तार कि‍या।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *