विश्वजीत कुमार रंजन
गढ़वा। कड़कड़ाती ठंड के बीच सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से कमलापुरी वैश्य समाज ने पारिवारिक वनभोज का आयोजन किया। यह कार्यक्रम अपराह्न 12 बजे से प्रारंभ होकर संध्या 5 बजे तक चला। वनभोज का आयोजन बाबा खोनहर नाथ मंदिर परिसर में किया गया। यहां समाज के लोगों ने अपने परिवार के साथ प्रकृति के बीच खुशनुमा पल बिताए।
कार्यक्रम में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित सभी आयु वर्ग के लिए खेलकूद, भ्रमण और मनोरंजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान कहीं लोग फिल्मी गानों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए, तो कहीं आपसी बातचीत और हंसी-ठिठोली से माहौल पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना रहा।
स्वादिष्ट एवं मनपसंद व्यंजनों का भी लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। यह आयोजन कमलापुरी वैश्य समाज का पहला सामूहिक वनभोज था। समाज के सदस्यों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर करने की इच्छा जताई। समाज का मानना है कि ऐसे कार्यक्रम से आपसी भाईचारा मजबूत होता है।
कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और इसे साकार करने में समाज के युवा सदस्य हर्ष कुमार का विशेष योगदान रहा। उन्होंने युवा टीम के साथ मिलकर टीम भावना के तहत कार्यक्रम को सफल बनाया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप पर इससे जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

