राज्य के 4 जिलों के 10 प्रखंडों की महिला दीदी कर रहीं है मधुमक्खी पालन
रांची। शहद उत्पादन में राष्ट्रीय पहचान बनाने की सोच के साथ झारखंड ने कदम बढ़ाया है। जेएसएलपीएस की नई उत्पाद के तौर पर पलाश शहद की इंट्री हुई है। पहले चरण में पलाश शहद की तीन वेराइटी को बाजार में लॉन्च किया गया है। यह बाजार में मेलिफेरा शहद, सेराना प्रीमियम शहद और जंगली वन शहद के नाम से उपलब्ध रहेगी।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रांची जिले के इटकी प्रखंड अंतर्गत लुपुंग गांव में पलाश शहद बाजार श्रृंखला का शुभारंभ किया। इस मौके पर जेएसएलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल मौजूद रहे।
झारखंड मधु आजीविका किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड से जुड़ी दीदियों ने जेएसएलपीएस के सहयोग से आजीविका के क्षेत्र में नई शुरुआत की है।
इस मौके पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि झारखंड के जंगल और सुदूर ग्रामीण इलाकों में तैयार शुद्ध प्राकृतिक शहद का कोई जोर नहीं है। आज बाजार में लोग शहद खरीदने से पहले सौ बार सोचते है कि कहीं वो मिलावटी उत्पाद की खरीद तो नहीं कर रहे है।
उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ अपने गांव-अपने जंगल- अपनी प्रकृति की गोद में मधुमक्खी का पालन कर ग्रामीण इलाकों से होने वाले पलायन को बहुत हद तक रोका जा सकता है।
इस मौके पर जेएसएलपीएस के सीईओ अनन्य मित्तल ने कहा कि मधुमक्खी पालन से जुड़ी दीदियों के उत्साह को देख कर अच्छा लगता है।
वे मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में ना सिर्फ बेहतर काम कर रही है, बल्कि इससे जुड़ी हर जानकारी भी रखती हैं। भविष्य में मधुमक्खी पालन से 9 हजार महिलाओं को जोड़ने की योजना है। जल्द ही शहद से जुड़े दूसरे उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे।
इस मौके पर पूनम देवी, ममता देवी, मालो देवी, संजो देवी, संध्या देवी, अर्चना देवी के अलावा संजय दास, विनोद पांडेय, अभिषेक चांद, नितेश कुमार सिन्हा मौजूद रहें।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLKस्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

