Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में शुक्रवार को तेज हवा चलने के साथ बारिश हुई। आने वाले 21 मई तक बारिश और वज्रपात होते रहेंगे। तेज हवा चलने के भी संकेत हैं। यह जानकारी रांची स्थित मौसम केंद्र ने 15 मई, 2026 ने दी।
तापमान में बदलाव
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद अगले 4 दिनों तक कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।
बारिश होती रहेगी
केंद्र के अनुसार 16 से 21 मई तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ जिलों में गर्जन से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
यहां वज्रपात संभव
केंद्र के अनुसार 16 और 21 मई को तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। तेज हवा भी चलेगी। हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर तक हो सकती है।
यहां चलेगी लू
केंद्र के अनुसार 16 मई को गढ़वा व पलामू, 17 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार और 18 मई को गढ़वा, पलामू व लातेहार जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।
यहां के लिए येलो अलर्ट
मौसम केंद्र ने 17 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची में कहीं-कहीं इसका असर देखने को मिलेगा। यहां गर्जन के साथ 60 किलोमीटर की गति से हवा चलेगी। वज्रपात की भी आशंका है।
मौसम केंद्र ने 18 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, रांची, चतरा में कहीं-कहीं इसका असर देखने को मिलेगा। यहां गर्जन के साथ 60 किलोमीटर की गति से हवा चलेगी। वज्रपात की भी आशंका है।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप लिंक
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप लिंक
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

