CMPDI में प्रतियोगिताओं के विजेता सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। सीएमपीडीआई (CMPDI) में राजभाषा माह-2026 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी) अजय कुमार की अध्यक्षता में हुए इस समारोह में निदेशक (तकनीकी/आरडी एंड टी, बीडी) आनंद मोहन सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और कर्मचारियों में इसके प्रति रुचि बढ़ाने के लिए निबंध, कविता, टिप्पण-प्रारूपण, राजभाषा प्रश्नोत्तरी और हिंदी टंकण जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिनके विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यालयीन कार्य हिंदी में करने के लिए नकद पुरस्कार भी दिए गए।

मुख्यालय स्तर पर राजभाषा अध्यक्षीय विजेता शील्ड ‘विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग’ को और उपविजेता शील्ड ‘सामग्री प्रबंधन विभाग’ को प्रदान की गई। वहीं, क्षेत्रीय संस्थानों की श्रेणी में ‘क्षेत्रीय संस्थान-5, बिलासपुर’ को विजेता शील्ड से सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में अजय कुमार ने कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा होने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता और संस्कृति की प्रतीक है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हिंदी का प्रयोग केवल आयोजनों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे दैनिक कार्यालयीन कार्यों का स्वाभाविक हिस्सा बनाया जाना चाहिए ताकि प्रशासनिक कार्य कुशलता और सहभागिता बढ़ सके।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *