

रांची। मौसम केंद्र ने कल के लिए अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर लोगों को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। राज्य में अगले कुछ दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। हवा के रूख से मौसम में बदलाव संभव है।
30 सितंबर तक ये स्थिति


25 सितंबर तक राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।
26 से 30 सितंबर को राज्य में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

यहां के लिए अलर्ट
25 सितंबर को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान सभी सुरक्षित स्थान पर रहें।
- खबरें आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।



