Jharkhand: धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में फैसला 27 अगस्त को

अपराध झारखंड
Spread the love

धनबाद। बड़ी खबर आई है, झारखंड के धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट 27 अगस्त को अपना फैसला सुनायेगा।

21 मार्च 2017 को धनबाद के सरायढेला में नीरज सिंह समेत 4 लोगों की हत्या कर दी गयी थी। मृतकों में नीरज सिंह के अलावा उनके अंगरक्षक और 2 अन्य लोग शामिल थे। संजीव सिंह का नाम इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आया था।

नीरज सिंह की हत्या के पीछे कोयला कारोबार और झरिया की राजनीति में वर्चस्व की लड़ाई को बताया जाता है। धनबाद के डिप्टी मेयर नीरज सिंह और उनकी हत्या के आरोपी संजीव सिंह दोनों धनबाद के एक ही राजनीतिक परिवार से हैं। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था।

अपने चचेरे भाई नीरज सिंह मर्डर केस में संजीव सिंह 8 साल जेल की सजा भुगत चुके हैं। दो दिन पहले ही उन्हें राजधानी रांची के रिनपास से डिस्चार्ज किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट से संजीव सिंह को जमानत मिलने के बाद उन्हें रिनपास से डिस्चार्ज किया गया। हालांकि, संजीव सिंह के धनबाद जाने पर रोक है।

उन्हें स्वास्थ्य कारणों से रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो-साइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज (रिनपास) में एडमिट कराया गया था।

वहां वे न्यायिक हिरासत में थे। संजीव सिंह को इस मामले में जमानत मिल गयी, लेकिन नीरज सिंह मर्डर केस का फैसला सुप्रीम कोर्ट 27 अगस्त 2025 को सुनायेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK